फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: बरातियों से भरी जीप की चपेट में आया युवक, मौत

Thu, 03 Dec 2020 06:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में बरात लेकर जा रही अनियंत्रित जीप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

    
घटना बुधवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर बांसी कोतवाली क्षेत्र के महोखवा स्थित समय माता मंदिर के पास की है। रामप्रसाद (28) निवासी ग्राम करमा थाना उसका बाजार एक चाय की दुकान (बांसी स्थित काजी गांव) पर काम करता था। बुधवार रात साढ़े आठ बजे दुकान बंद करने के बाद वह मालिक के बेटे विशाल के साथ तिलौली स्थित एक ढाबे पर खाना खाने जा रहा था।

दोनों बाइक से अभी महोखवा स्थित समय माता मंदिर के पास पहुंचे थे। इस दौरान बस्ती की ओर से आ रही अनियंत्रित जीप की चपेट में उनकी बाइक आ गई। हादसा देखकर आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। लोगों को आता देखकर चालक जीप छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

जीप चालक के खिलाफ केस दर्ज

लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया। तब तक रामप्रसाद की सांसें थम चुकी थीं। मौके पर पहुंची पुलिस घायल विशाल को सीएचसी तिलौली पहुंचाई, हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। रामप्रसाद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।

कोतवाल शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि बरातियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। परिजनों की शिकायत पर जीप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें