फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य डाकघर व शाखा डाकघरों में इंडिया पोस्ट पेमेंट खाता खुलवाने के लिए 7 फरवरी को मेगा कैंप

Wed, 29 Jan 2020 06:31 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
post office
विज्ञापन
डाक विभाग की इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक 7 फरवरी को अपने सभी मुख्य डाकघर, डाकघर व शाखा डाकघरों में मेगा कैंप का आयोजन करेगी। विभाग की तरफ से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रवर डाक अधीक्षक एसएन दूबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ( आईपीपीबी)  लाभार्थियों का खाता खोलने में पहले से ही अग्रणी भूमिका निभा रहा है। और देश में सबसे अधिक खाता खोलने में अग्रणी रहा है। इस योजना में खाता खोलने के लिए सिर्फ आधार कार्ड और मोबाइल की जरूरत होती है। दो मिनट में अंगूठे के सत्यापन से खाता खुल जाता है। उसके बाद एक क्यूआर कार्ड दिया जाता है। 100 या उससे अधिक की जमा राशि के साथ खाता खुलवा सकते हैं।

लाभार्थी सभी तरह के सरकारी योजनाओं जैसे शौचालय योजना, मनरेगा, पोशाक योजना, छात्रवृत्ति योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान योजना तथा अन्य कृषि सब्सिडी योजना की राशि इस खाते में आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। बताय कि जिले के सभी शाखा डाकपाल और सभी संबद्ध कर्मी को खाता खोलने का लक्ष्य दिया गया है। इस योजना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए ही 7 फरवरी को मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में अधिक से अधिक लोग पहुंच अपना खाता खुलवा सकते हैं। बताया कि खाता खुलवाने के इच्छुक नजदीकी सीबीएस शाखा डाकघर, उप डाकघर में पहुंच कर डाक विभाग के इस अनूठी पहल का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन


खाता खुलवाने से मिलेगी ये सुविधा

प्रवर डाक अधीक्षक ने बताया कि इससे ग्राहकों को सुविधा मिलेगी क्योंकि आईपीपीबी से अब किसी भी बैंक के ग्राहक पैसा निकालने के साथ बैलेंस की जानकारी ले सकेंगे। हालांकि इस सुविधा के लिए ग्राहकों का बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा होना अनिवार्य है। इसके तहत ग्राहकों को केवल अपने बायोमेट्रिक निशान से लेन-देन की अनुमति देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें