18 दिसंबर को रेल संरक्षा आयुक्त दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान 13 ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि नौ एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
वहीं, थावे-कप्तानगंज के बीच चलने वाली कुछ ट्रेनें कप्तानगंज के बजाय रामकोला तक ही जाएंगी। 13 से 18 दिसंबर तक गोरखपुर कैंट नरकटियागंज (55096/55097), सीवान गोरखपुर कैंट (55035/55036), सीवान थावे (55037/55038) औरे नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट (55047/55048) निरस्त रहेंगी।
इसके अलावा 17 से 19 दिसंबर तक नरकटियागंज-बढ़नी (55039), गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज (55098) और नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट (55095) का संचालन नहीं होगा।
दोहरीकरण कार्य के चलते नौ एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इनमें 15 और 16 दिसंबर को बांद्रा-बरौनी (19037), 17 और 18 दिसंबर को दरभंगा-खातीपुरा (19726), 17 दिसंबर को गोरखपुर-कोलकाता (15052), 16 दिसंबर को आनंद विहार-मुजफ्फरपुर (12212), 17 दिसंबर को खातीपुरा-दरभंगा (19725), 18 दिसंबर को बरौनी-बांद्रा (19038), 17 दिसंबर को आनंद विहार-सहरसा (15530), 16 दिसंबर को अमृतसर-दरभंगा (15212) और गुवाहाटी-जम्मूतवी (15653) शामिल हैं। इन ट्रेनों का संचालन गोरखपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर या सीतामढ़ी के रास्ते किया जाएगा। परिवर्तित मार्ग के चलते इनके निर्धारित ठहराव वाले कुछ स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।