फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरा में मेगा ब्लॉक: चार जोड़ी ट्रेनें निरस्त, 10 अन्य ट्रेनें भी होंगी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
29 नवंबर से 12 जनवरी रहेगा ब्लॉक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। छपरा जं. के यार्ड रिमाडलिंग कार्य की वजह से चार जोड़ी ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। 10 अन्य ट्रेने भी प्रभावित होंगी। यार्ड रिमाडलिंग का कार्य पूरा होने पर लाइन क्षमता में वृद्धि होगी। इससे पहले से अधिक गाड़ियों को प्लेटफार्म पर लिया जा सकेगा, जिससे लंबी दूरी की गाड़ियों के यात्रियों को प्रतीक्षा नहीं करनी होगी।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि छपरा जंक्शन पर अब आठ प्लेटफार्म हो जाएंगे। गुड्स यार्ड, जो अब तक नॉन इंटरलॉक था और मैनुअली गाड़ियों को संचालित किया जाता था, वह इंटरलॉक हो जाएगा, जिससे अधिक मालगाड़ियों का संचालन हो पाएगा। गौतम स्थान और छपरा कचहरी की तरफ से आने वाली ट्रेनों को प्लेटफार्म के अभाव में आउटर पर रोकने आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यार्ड रिमाडलिंग किए जाने के कारण छपरा पिट लाइन 29 नवंबर से 12 जनवरी तक ब्लॉक रहेगा।
विज्ञापन

इन ट्रेनों पर होगा असर
निरस्तीकरण-

- 05031/05032 गोरखपुर-गोंडा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 29 नवंबर से 12 जनवरी तक निरस्त रहेगी।

- 05453/05454 गोंडा-सीतापुर-गोंडा अनारक्षित विशेष गाड़ी 29 नवंबर से 12 जनवरी तक निरस्त रहेगी।

- 05459/05460 सीतापुर-शाहजहांपुर-सीतापुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 29 नवंबर से 12 जनवरी तक निरस्त रहेगी।

-
वाराणसी सिटी से 29 एवं 30 नवंबर को चलने वाली 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।


शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन-

-
छपरा से 05, 12,19, 26 दिसंबर एवं 02 तथा 09 जनवरी को चलने वाली 15101 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस छपरा के स्थान पर भटनी से चलाई जाएगी। यह गाड़ी छपरा व भटनी के मध्य निरस्त रहेगी।

-
लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 30 नवंबर, 07, 14, 21, 28 दिसंबर तथा 04 एवं 11 जनवरी को चलने वाली 15102 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस छपरा के स्थान पर भटनी में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी भटनी से छपरा के मध्य निरस्त रहेगी।

-
छपरा से 02, 09, 16, 23, 30 दिसंबर एवं 06 जनवरी को चलने वाली 15115 छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस छपरा के स्थान पर बलिया से चलाई जाएगी।

-
दिल्ली से 03, 10, 17, 24, 31 दिसंबर एवं 07 जनवरी को चलने वाली 15116 दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस छपरा के स्थान पर बलिया में यात्रा समाप्त करेगी।

-
छपरा से 29, 30 नवंबर तथा 01, 03, 05, 07, 08, 10, 12, 14, 15, 17, 19, 21, 22, 24, 26, 28, 29 दिसंबर तथा 02, 04, 05, 07, 09 एवं 11 जनवरी को चलने वाली 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस छपरा के स्थान पर बलिया से चलाई जाएगी।

-
दुर्ग से 27, 28, 29, 30 नवंबर, 01, 02, 04, 06, 08, 09, 11, 13, 15, 16, 18, 20, 22, 23, 25, 27, 29, 30 दिसंबर तथा 01, 03, 05, 06, 08, 10 एवं 12 जनवरी को चलने वाली 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस छपरा के स्थान पर बलिया में यात्रा समाप्त करेगी।

-
छपरा से 01, 04, 06, 08, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27, 29 दिसंबर तथा 01, 03, 05, 08, 10 एवं 12 जनवरी को चलने वाली 22531 छपरा-मथुरा जं. एक्सप्रेस छपरा के स्थान पर भटनी से चलाई जाएगी।

-
मथुरा से 29 नवंबर, 01, 04, 06, 08, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27, 29 दिसंबर तथा 01, 03, 05, 08, 10 एवं 12 जनवरी को चलने वाली 22532 मथुरा जं.-छपरा एक्सप्रेस छपरा के स्थान पर भटनी में यात्रा समाप्त करेगी।

-
चेन्नई से 27 नवंबर, 02, 04, 09, 11, 16, 18, 23, 25, 30 दिसंबर तथा 01, 06 एवं 08 जनवरी को चलने वाली 12669 चेन्नई-छपरा एक्सप्रेस छपरा के स्थान पर बलिया में यात्रा समाप्त करेगी।
विज्ञापन


-
छपरा से 29 नवंबर, 04, 06, 11, 13, 18, 20, 25, 27 दिसंबर तथा 01, 03, 08 एवं 10 जनवरी को चलने वाली 12670 छपरा-चेन्नई एक्सप्रेस छपरा के स्थान पर बलिया से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें