फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सफाईकर्मियों की पदोन्नति, आवास और एसीपी समेत कई मुद्दों पर बनी सहमति

Thu, 09 Jul 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कर्मचारी समस्याओं के समाधान को लेकर नगर निगम में हुई बैठक
विज्ञापन




गोरखपुर। नगर निगम सभागार में मंगलवार को नगर आयुक्त की अध्यक्षता में कर्मचारी समस्याओं के समाधान के लिए ''साथी हाथ बढ़ाना'' विषय पर बैठक हुई। बैठक में सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति, आवास और एसीपी समेत कई मुद्दों पर सहमति बनी।

बैठक में समन्वय समिति ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही सभी देयकों का भुगतान सुनिश्चित कराने के नगर आयुक्त के निर्णय की सराहना करते हुए इसे कर्मचारियों के हित में बड़ा कदम बताया। बैठक में लिए गए निर्णयों की प्रगति की समीक्षा की गई। सफाई कर्मचारियों की लंबित पदोन्नति पर शीघ्र कार्रवाई करने, कर्मचारियों के लिए आवास की आवश्यकता का सर्वे कराने व वीआईपी ड्यूटी में लगे सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाने का निर्णय लिया गया, जिससे उन्हें अतिरिक्त कार्य का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

वर्षों से कार्यरत सफाई मेट को अर्धकुशल श्रेणी का वेतन तत्काल लागू करने पर सहमति बनी। वाहन मरम्मत व्यवस्था में अगले दो माह के भीतर बदलाव करने का भी निर्णय लिया गया। कर्मचारियों को एसीपी का लाभ समय पर दिलाने के लिए 19 जुलाई की बैठक में सभी कर्मचारियों का डिजिटल विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। वहीं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बिना जांच किसी दबाव में कार्य से न हटाने का निर्णय भी लिया गया।
विज्ञापन


बैठक में अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन श्रीवास्तव, अतुल कुमार, प्रमोद कुमार, सहायक नगर आयुक्त रवि सिंह, लेखा अधिकारी नागेंद्र सिंह, कार्यालय अधीक्षक पवन मिश्र, समन्वय समिति के अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह आदि अधिकारी व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें