गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर गीता प्रेस के ट्रस्टी देवीदयाल अग्रव
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर गीता प्रेस के ट्रस्टी देवीदयाल अग्रवाल और गीता प्रेस के प्रबंधक डॉ. लालमणि तिवारी ने चित्रमय शिव महापुराण भेंट किया। बता दें कि गीता प्रेस ने 225 शिव लीला के रंगीन चित्रों के साथ पहली बार आर्ट पेपर पर शिव महापुराण की पांच हजार पुस्तकें प्रकाशित की हैं। इससे पहले शिव महापुराण की 22 लाख से अधिक प्रतियां हिंदी, गुजराती, बांग्ला, तेलुगू, कन्नड़, तमिल और उड़िया भाषा में प्रकाशित हो चुकी हैं। प्रयोग के तौर पर गीता प्रेस ने सबसे पहले हनुमान चालीसा को आर्ट पेपर पर प्रकाशित किया था। इसके बाद से श्रीरामचरितमानस, दुर्गा सप्तशती, सुंदरकांड, श्रीमद्भावतगीता और अब शिव महापुराण को आर्ट पेपर पर प्रकाशित किया गया है। संवाद