फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मेड़ के विवाद में बुजुर्ग की कुदाल से हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैंपियरगंज क्षेत्र के बेलदारी गांव की घटना, आरोपी को ग्रामीणों ने किया अधमरा

मेड़ काटने को लेकर हुआ था विवाद, एहतियातन गांव में पुलिस फोर्स तैनात

अमर उजाला ब्यूरो
कैंपियरगंज (गोरखपुर)। कैंपियरगंज क्षेत्र के बेलदारी गांव में सिरफिरे युवक ने बुधवार की रात में बुजुर्ग रामसमुझ (65) की कुदाल से काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद ग्रामीणों ने आरोपी राजेंद्र साहनी को पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस अभिरक्षा में घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। घटना में खेत की मेड़ का विवाद सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, रामसमुझ और राजेंद्र साहनी का खेत अगल-बगल है। बुधवार सुबह दोनों के बीच, मेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया। तब मौजूद लोगों ने बीचबचाव कर मामले को शांत करा दिया। रात में रामसमुझ घर के बाहर टहल रहे थे। इसी बीच राजेंद्र कुदाल लेकर पहुंच गया और रामसमुझ को गाली देने लगा।
विज्ञापन

गाली देने से मना करने पर आरोपी ने कुदाल से ताबड़तोड़ वार कर रामसमुझ को लहूलुहान कर दिया। वारदात के बाद आरोपी वहीं खड़ा रहा। इस बीच मौके पर जुटे ग्रामीणों ने राजेंद्र की पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया। इस बीच सूचना पर एसपी नार्थ मनोज अवस्थी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। रामसमुझ की सांसें चलती देख उन्हें अस्पताल भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर, घायल को भी पुलिस ने भर्ती करा दिया है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि आरोपी युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसने कुदाल से हमला कर दिया, जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। आरोपी को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें