फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: मेडिकल टूरिज्म का हब बनेगी खोराबार टाउनशिप की मेडिसिटी, जीडीए बना रहा खास प्लान

Sat, 19 Nov 2022 01:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जीडीए उपाध्यक्ष ने पदाधिकारियों के सकारात्मक सुझावों को शामिल करने पर सहमति भी दी है। आईएमए के सह सचिव डॉ. वाई सिंह समेत कई पदाधिकारियों ने कहा कि भूमि आवंटन में क्वालिफाइड आईएमए के डाक्टरों को वरीयता दी जाए।
विज्ञापन
गोरखपुर जीडीए। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर विकास प्राधिकरण की बहुप्रतीक्षित योजना खोराबार टाउनशिप में बसाए जाने वाली मेडिसिटी को मेडिकल टूरिज्म का हब बनाने की तैयारी है। यहां स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने शुक्रवार को आईएमए पदाधिकारियों के साथ मंथन किया।

विज्ञापन


बैठक के दौरान खोराबार में प्रस्तावित मेडिसिटी में एयर एंबुलेंस के लिए हैलीपैड व मेडिकल कारपोरेट टावर बनाने पर निर्णय हुआ। आम मरीजों के लिए धर्मशाला बनेगा। थ्री स्टार होटल की भी सुविधा होगी। जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि मेडिसिटी टाउनशिप में बड़े और छोटे हॉस्पिटल तथा नर्सिंग कॉलेज का प्रावधान किया जाएगा।

आकस्मिक चिकित्सा सेवा को ध्यान में रखते हुए एयर एंबुलेंस के लिए हेलिपैड की सुविधा भी दी जाएगी। छोटे क्लीनिक बनाने के लिए भी प्लाट दिए जाएंगे। यहां आयुष के भी हॉस्पिटल बनाए जा सकेंगे। डायग्नोस्टिक सेंटर के लिए अलग जगह दी जाएगी।
विज्ञापन


मरीजों और तीमारदारों के लिए धर्मशाला भी बनेगा। दवाओं के लिए वेयर हाउस होंगे। चिकित्सा से जुड़ी संगोष्ठी के लिए कांफ्रेंस हाल बनाए जाएंगे। हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों के कार्यालय के लिए भी स्थान दिया जाएगा। थ्री स्टार होटल भी बनाए जाएंगे। मेडिकल स्टोर्स भी होंगे।

 

विज्ञापन

खोराबार टाउनिशप को ज्यादा से ज्यादा बेहतर बनाने के लिए प्राधिकरण आमनज की भी राय सुन रहा है। इसी क्रम में आईएमए के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शुक्रवार को जीडीए उपाध्यक्ष से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने मेडिसिटी को और बेहतर बनाने को लेकर उपाध्यक्ष के साथ चर्चा की। सुझाव भी दिए।

जीडीए उपाध्यक्ष ने पदाधिकारियों के सकारात्मक सुझावों को शामिल करने पर सहमति भी दी है। आईएमए के सह सचिव डॉ. वाई सिंह समेत कई पदाधिकारियों ने कहा कि भूमि आवंटन में क्वालिफाइड आईएमए के डाक्टरों को वरीयता दी जाए।

आईएमए ने एक व चार हजार वर्ग मीटर तथा तीन व पांच एकड़ के प्लांट की डिमांड रखी। बैठक में सचिव यूपी सिंह, प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह, टाउन प्लानर हितेश कुमार, अरविंद कुमार तथा एसडीएम व ओएसडी पीके सिंह मौजूद रहे।

आईएमए के ये पदाधिकारी रहे मौजूद
आईएमए गोरखपुर के अध्यक्ष डॉ. शिव शंकर शाही, डॉ. वीएन अग्रवाल, डॉ. वाई सिंह, डॉ. डीके सिंह, डॉ. पीसी शाही, डॉ. इमरान अख्तर, डॉ. महेंद्र अग्रवाल, डॉ. राजेश गुप्ता,  डॉ. संजीव सिंह, डॉ. जेपी जायसवाल आदि शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें