फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर तेज रफ्तार एसयूवी का तांडव: मेडिकल छात्र को पीछे से मारी टक्कर, रेलिंग में जा फंसा युवक, दर्दनाक मौत

Thu, 05 Mar 2026 12:19 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फॉर्च्यूनर अनियंत्रित गति से आ रही थी और पीछे से सीधे स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद हेलमेट दूर जा गिरा, जबकि छात्र गंभीर रूप से घायल होकर रेलिंग में अटक गया।
विज्ञापन
Gorakhpur Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में मोहद्दीपुर ओवरब्रिज पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में मेडिकल कॉलेज थर्ड ईयर के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। वह असुरन से मेडिकल कॉलेज की ओर अपनी स्कूटी से जा रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि छात्र स्कूटी से उछलकर ओवरब्रिज की रेलिंग में जा फंसा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक छात्र आकाश पांडेय मूल रूप से संत कबीर नगर जिले की रहने वाला बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फॉर्च्यूनर अनियंत्रित गति से आ रही थी और पीछे से सीधे स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद हेलमेट दूर जा गिरा, जबकि छात्र गंभीर रूप से घायल होकर रेलिंग में अटक गया। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉर्च्यूनर वाहन को जब्त कर लिया गया है, जबकि वाहन चालक और सवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि मेडिकल जांच के बाद ही होगी।
विज्ञापन


हादसे के बाद ओवरब्रिज पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मेडिकल छात्र की असमय मौत से कॉलेज परिसर और उसके गृह जनपद में शोक की लहर है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें