गोरखपुर। पादरी बाजार स्थित फातिमा अस्पताल को आईसीआईसीआई फाउंडेशन की तरफ से नवनिर्मित नेत्र अस्पताल हेतु ऑप्थेल्मिक मोबाइल वैन एवं तीन डायलिसिस मशीन प्रदान की गई है। सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे, और आईसीआईसीआई फाउंडेशन के संजय कुमार चौधरी, परितोष त्रिपाठी, अविनाश कुमार सिन्हा, पंकज सिंह आदि ने मोबाइल वैन एवं तीन डायलिसिस मशीन प्रदान की।
अस्पताल के निदेशक फादर साबू ने कहा कि अस्पताल के नेत्र विभाग की कम्युनिटी हेल्थ टीम बच्चों, बूढ़ों और महिलाओं की उनके आवास के नजदीक जाकर जांच करेगी। कार्यक्रम में अस्पताल के निदेशक फादर साबू, फादर विल्सन एसोसिएट निदेशक, फादर सीजो सहायक निदेशक, सिस्टर विमल एमएसजे प्रशासिका, डॉ. विनय सिन्हा एमडी, डॉ. अंजुम जैन, डॉ. शौर्या वर्मा, डॉ. सबा खालिद खान एवं अस्पताल के अन्य चिकित्सक तथा स्टाफ मौजूद रहे। ब्यूरो