गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के गुरु श्री गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आयुर्वेद कॉलेज) के बीएएमएस के प्रथम व्यावसायिक सत्र की परीक्षा सोमवार से शुरू हुई। इसमें 97 विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा नियंत्रक अमित सिंह एवं केंद्र अधीक्षक डॉ. डीएस अजीथा की देखरेख में परीक्षा कराई गई। कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी और कुलसचिव डॉ प्रदीप कुमार राव ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। परीक्षा 11 अगस्त तक चलेगी। ब्यूरो