गोरखपुर। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर इलेक्ट्रॉनिक्स विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा 26 जुलाई को होगी। प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के संबंध में किसी भी जानकारी के लिए विद्यार्थी विभाग में संपर्क कर सकते हैं। सभी छात्र-छात्राएं यूनिफॉर्म, आईडी कार्ड, प्रैक्टिकल रिकॉर्ड आदि के साथ उपस्थित हों। संवाद