फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा कारोबारी मौत मामला: बेटे के दोस्त को पूछताछ के लिए पुलिस ने उठाया

Sat, 22 Feb 2020 12:10 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर

सार

  • बेटे के दोस्त को पूछताछ के लिए पुलिस ने उठाया
  • दवा कारोबारी की मौत की वजह की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
  • तीन गोलियां लगने से हुई थी मौत, खुदकुशी बताने वाली पुलिस दूसरे एंगल पर भी कर रही जांच
विज्ञापन
इसी घर के बाथरूम में मिला था सईद का शव (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली इलाके के नखास स्थित घर के बाथरूम में तीन गोलियां लगने से दवा कारोबारी सईद की हुई मौत की वजह की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। यह युवक सईद के बेटे अनस का दोस्त है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


खबर है कि यह वहीं दोस्त है, जो दवा कारोबारी की मौत से कुछ देर पहले अनस और फिर उसके पिता से मुलाकात की थी। पहले इस मामले को खुदकुशी बता रही पुलिस अब हत्या के एंगल पर जांच शुरू की तो उसे तथ्य भी मिलने लगे हैं। अब पुलिस को सोमवार को आने वाले फोरेंसिक, बैलेस्टिक और हैंड वॉश रिपोर्ट का इंतजार हैं। एसपी सिटी का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद जांच में और सहूलियत मिलेगी।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस इस प्रकरण को शुरुआत से खुदकुशी बता रही थी। जबकि कारोबारी के सीने में दो और सिर में एक गोली लगी थी। उधर, तीन गोलियां मारकर खुदकुशी की बात खुद डीआईजी को भी समझ में नहीं आईं तो पुलिस ने जांच तेज की। एसपी सिटी को जिम्मेदारी सौंपी गई तो जांच का एंगल अपने आप बदलने लगा है। डीआईजी ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए फोरेंसिक टीम और एसपी सिटी के साथ बैठक कर चुके हैं। एक-एक पहलू को समझने के बाद एसपी सिटी को उन्होंने कई दिशा-निर्देश भी दिए थे। इस मामले में अधिकारियों ने बातचीत कर लखनऊ के विशेषज्ञ टीम को बुलाकर सीन री क्रिएशन कराने का फैसला किया है। इस टीम का भी पुलिस इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हुआ था

कोतवाली क्षेत्र के नखास के रहने वाले सईद अहमद (54) की टाउनहाल पर दुकान है। इसे उन्होंने किराए पर दिया था। बीते बृहस्पतिवार की आधी रात को सईद का शव उनके बाथरूम में मिला। शरीर में तीन गोलियां लगी थीं। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस को सईद के इकलौते बेटे अनस ने बताया कि दो साल पहले मां की मौत के बाद से अब्बू डिप्रेशन में थे।

उनका इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार की रात में 12 बजे के बाद तीन गोलियां चलने की आवाज सुनीं तो पहले लगा कि बाहर पटाखे फोड़े गए हैं। बाहर गए तो कुछ नहीं था। मकान में अब्बू के कमरे की तरफ गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसी बीच घर के अन्य सदस्य भी आ गए। कमरे तक जाने के लिए किचन की खिड़की का इस्तेमाल किया गया। अंदर जाने पर कमरे का मुख्य दरवाजा खुला था। कमरे से अटैच बाथरूम का दरवाजा भी खुला था। बाथरूम में फर्श पर पिता का शव पड़ा मिला। दाहिने हाथ में पिस्टल थी। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो बेडरूम का दरवाजा खुला हुआ था।

मामले की छानबीन जारी है। पुलिस को जो भी जानकारी मिल रही है, उस आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। सोमवार तक लखनऊ से हैंड वॉश की सहित अन्य रिपोर्ट आने की उम्मीद है। उस आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। जो भी सच्चाई है, उसका जल्द पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
- डॉ. कौस्तुभ, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें