फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की खबर: मेडिकल कॉलेज को आज मिल जाएंगे 40 और बेड, मरीजों को नहीं होगी परेशानी

Tue, 27 Apr 2021 09:42 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

लेबल तीन के ये बेड नेहरू चिकित्सालय के वार्ड नंबर 11 में होंगे, रेलवे अस्पताल के कोविड वार्ड में बेड बढ़ाए जाएंगे
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को 40 और बेड मिल जाएंगे। लेबल तीन के ये बेड नेहरू चिकित्सालय के वार्ड नंबर 11 में होंगे। सुबह 11 बजे से इसे शुरू कर दिया जाएगा। जिला प्रशासन की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसका संचालन किया जाएगा। इसके लिए अपर निदेशक स्वास्थ्य द्वारा पांच डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन


बेड की किल्लत को देखते हुए निजी एवं सरकारी अस्पतालों में बेड बढ़ाने की संभावना तलाशी जा रही है। इसी क्रम में नेहरू चिकित्सालय में 100 बेड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 40 बेड के साथ मंगलवार को इसकी शुरूआत भी हो जाएगी।

सीडीओ इंद्रजीत सिंह का कहना है कि जल्द ही बेडों की संख्या को 100 तक पहुंचाया जाएगा। ये सभी बेड ऑक्सीजन की सुविधा से लैस होंगे। वहीं डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि बीआरडी में मंगलवार से 40 बेड पर भी मरीजों की भर्ती शुरू हो जाएगी। एकीकृत कोविड कमांड कंट्रोल के जरिए यहां मरीज भर्ती होंगे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

डॉक्टर व स्टॉफ की नियुक्ति के लिए हुए इंटरव्यू

गोरखपुर रेलवे अस्पताल के कोविड लेवल-2 के वार्ड में बेडों की संख्या बढ़ाई जाएगी। सोमवार को संविदा पर डॉक्टर व स्टॉफ की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू का भी आयोजन रेल प्रशासन ने किया।

कोविड संक्रमण की चुनौतियों से निपटने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने प्रभावी कदम उठाए हैं। कोविड लेवल-2 वार्ड में बेडों की संख्या बढ़ाने के लिए संसाधनों को जुटाया जाना शुरू हो गया है। सोमवार को प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक एवं प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी के कांफ्रेंस हाल में वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से संविदा के आधार पर चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल स्टाफ के चयन के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि चिकित्सकों, स्टाफ नर्स, एक्स-रे टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, एमटीएस (एचए), एचकेए (हाउस कीपिंग) की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने पर रेलवे चिकित्सालय में कोविड लेवल-2 की सुविधा बढ़ाई जाएगी। रेलवे महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने वर्चुअल समीक्षा बैठक की जिसमें लखनऊ, वाराणसी एवं इज्जतनगर के मंडल रेल प्रबंधक, सभी विभागाध्यक्ष एवं हेल्थ से संबंधित अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

महाप्रबंधक ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर सभी योग्य रेलकर्मियों का अतिशीघ्र टीकाकरण किया जाय। जहां जरूरत हो वहां वैक्सीन स्पेशल ट्रेन चलाकर छोटे स्टेशनों पर फ्रंटलाइन स्टाफ को वैक्सीन लगवाएं। उन्होंने सभी कोविड संक्रमित रेलकर्मियों से संवाद स्थापित कर उनका ध्यान रखने का निर्देश दिया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें