फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बीआरडी में 15 साल से जमे स्टाफ नर्सों का बदला वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने लंबे समय से एक ही वार्ड और विभाग में तैनात स्टाफ नर्सों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। नेहरू अस्पताल, सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक और 500 बेड बाल रोग चिकित्सा संस्थान के विभिन्न वार्डों में वर्षों से तैनात 29 स्टाफ नर्सों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें कई नर्सें 15 से 16 वर्षों से एक ही स्थान पर कार्यरत थीं।
विज्ञापन

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में कुछ स्टाफ नर्सों ने विरोध जताते हुए कार्य बहिष्कार की घोषणा की। हालांकि, मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तत्काल वार्ता कर कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और समझाने के बाद सभी नर्सें कुछ ही समय में काम पर लौट आईं। इससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने से बच गईं।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार, लंबे समय से एक ही विभाग में तैनाती को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। नियमों के अनुसार कर्मचारियों का तीन वर्ष के अंतराल पर वार्ड या विभाग परिवर्तन किया जाना चाहिए लेकिन कई मामलों में वर्षों तक बदलाव नहीं हो पाया था। पहले चरण में किए गए स्थानांतरण में एक स्टाफ नर्स 16 वर्ष, दो नर्सें 15 वर्ष, सात नर्सें आठ वर्ष, छह नर्सें सात वर्ष, दो नर्सें छह वर्ष, 10 नर्सें पांच वर्ष और एक नर्स चार वर्ष से एक ही वार्ड में तैनात थीं।
विज्ञापन

प्रमुख अधीक्षक डॉ. अशोक यादव ने बताया कि नियमित रोटेशन से कार्य व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी, जवाबदेही तय होगी और प्रशासनिक नियंत्रण बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही स्थान पर तैनात अन्य कर्मचारियों की सूची भी तैयार की जा रही है और चरणबद्ध तरीके से उनके कार्यक्षेत्र में बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें