- सुपरस्पेशियलिटी स्तर पर गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और क्रिटिकल केयर मेडिसिन में डीएम कोर्स भी शुरू
गोरखपुर। एम्स में उच्च स्तरीय चिकित्सा शिक्षा काे बढ़ावा देने के लिए तीन नए कोर्स की शुरुआत की जा रही है। संस्थान में जल्द ही पीरियोडोंटोलॉजी में एमडीएस और दो नए डीएम सुपरस्पेशियलिटी कोर्स गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और क्रिटिकल केयर मेडिसिन की शुरुआत की जा रही है। एम्स में स्टैंडिंग एकेडमिक कमेटी की बैठक में इन कोर्स को शुरू करने के प्रस्ताव पर स्वीकृति मिली थी।
एम्स के डेंटल विभाग में एमडीएस की शुरुआत के साथ ही पीरियोडोंटोलॉजी जैसे अत्याधुनिक और विशेष शाखा में विशेषज्ञ तैयार किए जा सकेंगे। यह कोर्स विशेष रूप से दांतों के आसपास के ऊतकों, मसूड़ों की बीमारियों और डेंटल सर्जरी से जुड़े क्षेत्रों में प्रशिक्षण देगा। वहीं गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और क्रिटिकल केयर मेडिसिन में डीएम कोर्स से सुपरस्पेशियलिटी की पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा।