फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी : एमसीए, एमटेक अंतिम वर्ष का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

Mon, 08 Jun 2020 12:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • एमसीए में 57 एवं एमटेक में 176 विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण
  • रिजल्ट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध
विज्ञापन
MMMUT - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) ने एमसीए और एमटेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग को छोड़कर) अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एएन तिवारी ने बताया कि इन दोनों पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के छात्रों का परीक्षाफल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। संबंधित विद्यार्थी परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों विवि की स्टीयरिंग कमेटी ने लॉकडाउन की अनिश्चितता को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया था कि ऐसे सभी परास्नातक पाठ्यक्रम, जिनके अंतिम सेमेस्टर में विद्यार्थियों को लघु शोध प्रबंध, प्रोजेक्ट रिपोर्ट जमा कर मौखिक परीक्षा देनी होती है उनकी परीक्षा ऑनलाइन विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करा ली जाएं। साथ ही उनका परीक्षाफल घोषित कर दिया जाए।

इससे प्लेसमेंट पा चुके छात्रों को समय से डिग्री मिल सकेगी और वे नौकरी ज्वाइन कर सकेंगे। विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन के लिए किसी अन्य संस्थान में दाखिला लेने में भी सुविधा होगी। स्टीयरिंग कमेटी के निर्णय को ध्यान में रखते हुए सभी विभागाध्यक्षों ने अपने विभाग के एमटेक, एमसीए छात्रों से लघु शोध प्रबंध, प्रोजेक्ट रिपोर्ट ऑनलाइन मंगवा कर बाह्य परीक्षक को ई-मेल से भेज दिया था।
विज्ञापन


एमसीए के कुल 57 विद्यार्थियों में से आठ ने प्रतिष्ठा सहित प्रथम श्रेणी में जबकि 32 ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसी प्रकार मैकेनिकल इंजीनियरिंग के अतिरिक्त सभी विभागों के एमटेक के कुल 176 विद्यार्थियों के रिजल्ट घोषित हुए हैं जिनमें 45 ने प्रतिष्ठा सहित प्रथम श्रेणी में जबकि 55 ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। कुछ छात्रों के परीक्षाफल विभिन्न कारणों से अपूर्ण हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें