फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नेशनल एग्जिट टेस्ट के विरोध में उतरे बीआरडी के एमबीबीएस छात्र, प्रदर्शन

विज्ञापन
नेशनल ए​ग्जिट टेस्ट के विरोध में उतरे बीआरडी के एमबीबीएस छात्र, प्रदर्शन
विज्ञापन
लाइब्रेरी में समय बढ़ाने की मांग को लेकर प्राचार्य से की मुलाकात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) की ओर से आयोजित नेशनल एग्जिट टेस्ट (नेक्स्ट) के विरोध में उतर आए हैं। कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों ने बुधवार को एक घंटे का क्लास बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया है। साथ ही प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार से मुलाकात कर एनएमसी की ओर से पारित नेक्स्ट के विरोध में धरना प्रदर्शन की अनुमति मांगी। प्राचार्य के मामले को एनएमसी के समक्ष रखने के आश्वासन पर कक्षा बहिष्कार नहीं करने के लिए मान गए। इस दौरान उन्होंने लाइब्रेरी का समय बढ़ाने की मांग भी की।
कॉलेज के छात्रों ने प्राचार्य को बताया कि अचानक नेक्स्ट (नेशनल एग्जिट टेस्ट) को लागू कर दिया गया है। इसे लेकर अभी छात्रों की तैयारी नहीं है। छात्रों ने बताया कि लाइब्रेरी सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक ही खुलती है। जबकि, उस समय हम लोगों की कक्षाएं चलती हैं, जिसकी वजह से हम लोगों को लाइब्रेरी की मदद नहीं मिल पा रही है। इसके लिए कैंपस के बाहर शहर में जाना पड़ता है। आने-जाने में समय लगता है और पढ़ाई के लिए कम समय मिल पाता है। ऐसे में लाइब्रेरी सुबह आठ बजे से रात 12 बजे तक खुलना चाहिए। प्राचार्य गणेश कुमार ने आश्वासन देते हुए कि लाइब्रेरी के समय बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है नेक्स्ट परीक्षा
एनएमसी ने इस साल से नेक्स्ट टेस्ट का कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत इस टेस्ट से एमबीबीएस फाइनल ईयर के छात्रों को डिग्री दी जाएगी। साथ ही छात्रों को मेडिकल प्रैक्टिस की अनुमति भी मिलेगी। अगर इस टेस्ट में छात्र फेल हो जाते हैं तो उन्हें डिग्री नहीं दी जाएगी। साथ ही वह मेडिकल प्रैक्टिस भी नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें