फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पहले कर्गिस्तान में MBBS में दाखिला के नाम पर ठगा, फिर इनविटेशन वीजा पर- कुल 21 लाख रुपये की ठगी

Mon, 02 Feb 2026 12:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

पीड़ित ने आरोप लगाया कि विवेक ने खुद को विदेश में मेडिकल में एडमिशन कराने वाला विशेषज्ञ बताते हुए छात्र रुद्र को झांसे में ले लिया। विवेक ने किर्गिस्तान में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए एडमिशन दिलाने का भरोसा दिलाया और इसकी एवज में अलग-अलग तिथियों में उससे 21 लाख रुपये ले लिए। रकम देने के बाद आरोपी ने छात्र को किर्गिस्तान भेज दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुर थाना क्षेत्र में विदेश (किर्गिस्तान) में एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर 21 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र की शिकायत पर शाहपुर पुलिस ने आरोपी विवेक कुमार सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शाहपुर इलाके के राप्तीनगर स्थित गंगा टोला निवासी रुद्र कुमार कुशवाहा पिछले वर्ष मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान एक कंसल्टेंसी एजेंसी के माध्यम से उनकी मुलाकात बस्ती जिले के रुदौली के धनौली गांव निवासी विवेक कुमार सिंह से हुई, जो वर्तमान में लखनऊ के इंदिरानगर में रह रहा है।

आरोप है कि विवेक ने खुद को विदेश में मेडिकल में एडमिशन कराने वाला विशेषज्ञ बताते हुए छात्र रुद्र को झांसे में ले लिया। विवेक ने किर्गिस्तान में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए एडमिशन दिलाने का भरोसा दिलाया और इसकी एवज में अलग-अलग तिथियों में उससे 21 लाख रुपये ले लिए। रकम देने के बाद आरोपी ने छात्र को किर्गिस्तान भेज दिया।

वहां पहुंचने पर पीड़ित को पता चला कि किसी भी मेडिकल कॉलेजत में उसके नाम से न तो एडमिशन हुआ है और न ही कोई फीस जमा की गई है। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित किर्गिस्तान से गोरखपुर लौट आया और आरोपी से रुपये वापस मांगने लगा। शुरुआत में आरोपी और उसके माता-पिता ने रकम लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में टालमटोल शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोपी ने छात्र को दोबारा झांसे में लेते हुए इनविटेशन वीजा बनवाने के नाम पर 70 हजार रुपये और ले लिए। जब इसके बाद भी एडमिशन हुआ और न ही पैसे मिले, तब पीड़ित ने शाहपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शाहपुर थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि छात्र की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान आरोपी की भूमिका के साथ-साथ कंसल्टेंसी एजेंसी की संलिप्तता की भी पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें