फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर के मेयर बोले- कोरोना वायरस से बचने के लिए बनाएं सामाजिक दूरी

Fri, 20 Mar 2020 06:45 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस को महामारी घोषित किये जाने के बाद नगर निगम ने अपने स्तर पर ऐहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिये हैं। कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया गया। लोगों को भीड़ से बचाने के लिए मामलों की सुनवाई भी 31 मार्च तक स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान मेयर सीताराम जायसवाल ने लोगों से आह्वान किया है कि अत्यधिक जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। वहीं नगर निगम से जुड़े मामलों में निगम कार्यालय आने की बजाए ऑनलाइन आवेदन करें। इससे सोशल डिस्टेंसिंग बढ़ेगी ओर कोरोना के संक्रमण का खतरा कम होगा।

वहीं नगर निगम में कर, नामांतरण या जमीन आदि से जुड़े वादों की सुनवाई 31 मार्च तक स्थगित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। साफ  सफाई भी कराई जा रही है। वायरस को नष्ट करने के लिए सार्वजनिक स्थानों स्प्रेइंग व पोंछा लगाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम में कंट्रोल रूम स्थापित

नगर निगम में कंट्रोल रूम स्थापित हो गया है। यह सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक कार्य करेगा। फोन नंबर 0551-2200450 तथा मोबाइल नम्बर 7311180390 पर फोन कर जानकारी ली या दी जा सकती है। लोगों को नगर निगम आने से बचने के लिए आनलाइन सुविधाओं का लाभ उठाने की सलाह देते हुए मेयर ने कहा कि लोग अपनी समस्याओं से नगर निगम के अधिकारियों को भी फोन से अवगत करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें