फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंत पंचमी पर गोरखपुर वासियों को मिलेगा खास तोहफा, कल सीएम योगी करेंगे इस जगह का लोकार्पण

Mon, 15 Feb 2021 03:35 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
मेयर सीताराम जायसवाल ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर के राप्ती तट के किनारे बनाए जा रहे घाट के पास अब शहर के नाले का गंदा पानी नहीं गिरेगा। नगर निगम और सिंचाई विभाग संयुक्त रूप से राप्ती तट के किनारे नया नाला बना रहा है ताकि नाले के पानी को राजघाट पुल से आगे गिराया जा सके। रविवार को मेयर सीताराम जायसवाल ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन नाले के अलावा अंत्येष्टि स्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


दरअसल राप्ती तट की ओर राजघाट तो दूसरी ओर रामघाट बनाया जा रहा है। बसंत पंचमी 16 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन घाटों पर हुए सुंदरीकरण का लोकार्पण करेंगे। वहीं राजघाट की तरफ शहर का गंदा नाला गिर रहा है, जिससे इसके सुंदरीकरण कार्य पर धब्बा लगने सरीखा है।

इसी परिप्रेक्ष्य में राप्ती नदी से किनारे नाला बनाया जा रहा है। यह नाला सहारा अंतयेष्टि स्थल के बगल से जाकर, नगर निगम के अंतयेष्टि स्थल के बगल से होते हुए राजघाट पुल के डाउन स्ट्रीम में गिरेगा।
विज्ञापन

 
नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने बताया कि भविष्य में इसके पानी को नदी में गिरने से पहले बायोरेमिडियल विधि से शोधित भी किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह, मुख्य अभियंता सुरेश चंद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश रस्तोगी, अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें