संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नेहरू पार्क लालडिग्गी में महिलाओं के लिए बने पांच सीटेड पिंक शौचालय का लोकार्पण शुक्रवार को मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने किया। मेयर ने कहा कि इसी तरह के पिंक शौचालय अन्य चौराहों के आसपास भी बनाए जाएंगे ताकि महिलाएं को सहूलियत हो।
उन्होंने शहरवासियों से अपेक्षा की कि वे शहर को स्वच्छ, संदर और स्वस्थ बनाने में योगदान दें। इस अवसर पर पार्षद बिजेंद्र अग्रहरि, सहायक अभियंता/जोनल अधिकारी नर्वदेश्वर पांडेय, अवर अभियंता रंजीत, सूरज शर्मा और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।