फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

विज्ञापन
मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने शुक्रवार को लालडिग्गी स्थित पंड़ित जवाहर लाल नेहरू पार्क का नि
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने शुक्रवार को रीड साहब की धर्मशाला और रायगंज में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों से पेयजल आपूर्ति और अन्य जानकारियां भी लीं। साइकिल से निरीक्षण के दौरान उन्होंने डोर टू डोर कूड़ा एकत्र कर रहे कर्मचारियों से भी मुलाकात की। उनका फीडबैक लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिया। जिला पंचायत रोड पर निरीक्षण के दौरान नाला सफाई कार्य पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित को गंभीरता से काम पूरा करने का निर्देश दिया। संवाद
विज्ञापन


ठेलों को वेंडिग जोन में भेजा, गंदगी पर जुर्माना
गोरखपुर। नगर निगम ने अभियान चलाकर शुक्रवार के सड़क के किनारे खड़े ठेलों को ट्रांसपोर्ट नगर वेंडिंग जोन में भेजा। इस अभियान में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, एसएचओ राजघाट, चौकी इंचार्ज ट्रांसपोर्ट नगर, पीओ डूडा पदाधिकारी विकास सिंह, डूडा के आर्यन मिश्रा और प्रवर्तन दल टीम शामिल रही। उधर, गंदगी फैलाने पर शास्त्री चौक स्थित अग्रवाल स्वीट हाउस पर तीन हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। दुकानदार को निर्देशित किया गया कि गीला व सूखा कचरा के लिए दुकान के सामने अलग-अलग डस्टबिन रखें। संवाद

नेहरू पार्क को पीपीपी मोड पर विकसित करने का निर्देश

गोरखपुर। मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने शुक्रवार को लालडिग्गी स्थित पंड़ित जवाहर लाल नेहरू पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क को पीपीपी मोड पर विकसित करने का निर्देश दिया। पार्क के भीतर लगे टॉवर के बंद होने पर नाराजगी जताते हुए मेयर ने इसे चालू करवाने या हटवाने का निर्देश दिया। इस दौरान नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान पार्क में स्थित मछलीघर जीर्ण स्थिति में मिला। पार्क में बनी नहर, नौकायन के लिए बना पोखरा भी सूखा था। कैंटीन का संचालन ठप है। शौचालयों पर भी ताला लगा मिला। झूले टूटे और इस्तेमाल योग्य नहीं थे। ओपन जिम में लगे उपकरण भी क्षतिग्रस्त थे। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि पार्क को सुंदर बनाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें