फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सांसद रवि किशन के काफिले में दोपहर तक पांच गाड़ियां, शाम को सिर्फ दो

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच पेट्रोलियम पदार्थों की खपत कम करने व सरकारी खर्चों में कटौती करने के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश का असर दिखने लगा है। मेयर, कमिश्नर, डीएम, नगर आयुक्त और जीडीए वीसी ने एस्कॉर्ट को हटा दिया है। सांसद रवि किशन के काफिले में बृहस्पतिवार दोपहर तक पांच से छह गाड़ियां देखी गईं और इसके बाद उन्होंने हटवा दिया।
विज्ञापन


सीएम योगी की अपील पर सबसे पहले मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने बिना एस्कॉर्ट वाहन के आना-जाना शुरू कर दिया। कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीएम दीपक मीणा, जीडीए के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल और नगर आयुक्त अजय जैन सिर्फ एक गाड़ी से निकले। महराजगंज एक कार्यक्रम में गए सांसद रवि किशन के काफिले में पांच से छह गाड़ियां थीं। दोपहर बाद उन्होंने भी अपना काफिला छोटा कर दिया। दो गाड़ियों के साथ ही निकले। इस बीच सांसद ने अपने काफिले में समर्थकों की गाड़ियों को मना कर दिया है।
सांसद ने लोगों से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊर्जा संरक्षण संबंधी आह्वान की गहराई को समझें। इसके साथ ही प्रशासन के अधिकारी शीघ्र ही सप्ताह में एक दिन ‘नो वेहिकल डे’ अपनाने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

सीएम योगी के निर्देश के बाद राज्य में सप्ताह में एक दिन ''''नो वेहिकल डे'''' रखने, बड़े कार्यालयों और औद्योगिक संस्थानों में सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू करने और 50 फीसदी बैठकों को वर्चुअल करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके साथ सार्वजनिक परिवहन और बिजली बचत को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जा रहा है। बिजली की बचत के लिए मुख्यमंत्री ने कार्यालयों में एसी का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखने का आह्वान किया है।
एस्कॉर्ट वाहन के बिना चलने के संबंध में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में ईंधन संरक्षण को पीएम मोदी और सीएम योगी ने आर्थिक आवश्यकता के साथ ही राष्ट्रीय दायित्व भी माना है। इस दायित्व के निवर्हन के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन को जुड़ना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें