फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गणित ने बढ़ाई उलझन, हिंदी व करेंट अफेयर्स के सवालों ने दी राहत

Mon, 02 Nov 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र से रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) देकर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे पर कहीं संतोष तो कहीं सवालों को लेकर उलझन दिखी। अभ्यर्थियों के मुताबिक, हिंदी, सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान रहे, जबकि गणित के सवालों ने खूब उलझाया।
विज्ञापन

कुछ अभ्यर्थियों को अंग्रेजी के प्रश्न भी थोड़े कठिन लगे। हालांकि, पिछले बार की तुलना में इस बार का पेपर सरल बताया। बलिया के अजय कुमार शर्मा ने बताया कि अंग्रेजी और गणित के प्रश्न थोड़े कठिन थे। वहीं, प्रयागराज के रंजीत मिश्र ने कहा कि पेपर अच्छा था। करेंट अफेयर्स के प्रश्न भी सही और आसान थे। पिछले बार की तुलना में इस बार का प्रश्नपत्र सरल लगा।
रुद्रपुर की आंचल सिंह ने बताया कि परीक्षा अच्छी हुई, लेकिन गणित के कुछ सवालों को हल करने में अधिक समय लगा। जौनपुर के विप्लेश कुमार के मुताबिक, प्रश्नपत्र में करेंट अफेयर्स से जुड़े सवालों की संख्या अधिक थी। हिंदी और सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी आसान रहे।
विज्ञापन

-
यात्रा की मुश्किलों ने बढ़ाई परेशानी
परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र के साथ परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में हुई परेशानियों को भी साझा किया। उनका कहना था कि दूर-दराज से परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों के लिए परिवहन की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए। जौनपुर से आए संजय ने बताया कि शाम को लौटने के लिए सीधी ट्रेन की सुविधा नहीं है। ऐसे में बस से सफर करना पड़ता है, जो काफी मुश्किल भरा है। सरकार को अभ्यर्थियों की यात्रा संबंधी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। रुद्रपुर की आंचल सिंह ने बताया कि गोरखपुर आते समय रास्ते में उनकी बस तीन बार खराब हो गई। इसके कारण काफी परेशानी हुई और बड़ी मुश्किल से परीक्षा केंद्र तक पहुंच पाईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें