फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मास्टर ट्रेनर लगाएंगे सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन, हर डॉक्टर तैयार करेंगे 100 ट्रेनर

Sat, 04 Mar 2023 11:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सार्वभौमिक टीकाकरण अभियान अप्रैल में शुरू करने जा रहा है। यह नौ से 14 वर्ष की बच्चियों को लगाया जाएगा। शुरुआत छात्राओं से की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्त्री रोग विशेषज्ञों की संस्था फेडरेशन ऑफ गायनेकोलॉजी एंड आब्सटेट्रिक्स (फाग्सी) ने अपने सदस्यों और पदाधिकारियों को सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन लगाने की ट्रेनिंग देगा।
विज्ञापन


बीआरडी मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. रीना श्रीवास्तव को इसके लिए उत्तर भारत का समन्वयक बनाया गया है। वह 100 मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण देंगी। प्रशिक्षण के बाद हर डॉक्टर 100 ट्रेनर तैयार करेंगे, जिससे की आसानी से लोग वैक्सीन लगा सके। सीरम इंस्टीट्यूट ने इसके लिए सर्वावैक वैक्सीन तैयार की है।

महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुख का कैंसर) तेजी से फैल रहा है। यह ऐसा कैंसर है जिसके रोकथाम के लिए टीका जरूरी है। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सार्वभौमिक टीकाकरण अभियान अप्रैल में शुरू करने जा रहा है। यह नौ से 14 वर्ष की बच्चियों को लगाया जाएगा। शुरुआत छात्राओं से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें