फायर ब्रिगेड की करीब 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने में जुटी हुई हैं। हालांकि, आग का पुख्ता कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान से शॉर्ट सर्किट या मशीनरी फेलियर की आशंका जताई जा रही है। प्लांट में भंडारित ब्रान ऑयल के कारण आग की तीव्रता और बढ़ गई।
क्षेत्राधिकारी गीडा कमलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी पिपरौली संतोष कुमार सिंह व थाना गीडा की फोर्स मौके पर तैनात है। सुरक्षा को देखते हुए आसपास के इलाकों को खाली कराया जा रहा है। कोई हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों का नुकसान होने का अनुमान है।
पुलिस और फायर अधिकारी ने कहा कि प्रयास जारी हैं, जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। स्थानीय प्रशासन ने उद्योग प्रबंधन से जांच की बात कही है।