फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क घर से बाहर निकल रहे लोगों पर डीएम ने कसा शिकंजा, बोले- पकड़े गए तो होगी कार्रवाई

Fri, 20 Nov 2020 10:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
डीएम की फटकार के बाद बाइक सवार ने लगाया मास्क। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए त्तर प्रदेश के बस्ती जिले के डीएम आशुतोष निरंजन ने गुरुवार को कचहरी चौराहे पर मास्क जांच अभियान चलाया। करीब घंटे भर चले अभियान में डीएम ने बिना मास्क के घूम रहे लोगों पर सख्ती दिखाई। चेतावनी दी कि बिना मास्क घर से निकले तो कार्रवाई तय है।
विज्ञापन


मास्क न लगाने वाले कर्मचारी व आसपास के लोगों को फटकारा। हर हाल में मास्क लगाने का निर्देश दिया। डीएम ने आसपास की दुकानों में स्वयं जाकर निरीक्षण किया। सभी को मास्क लगाने का निर्देश दिया। वहां से पैदल चलते हुए सड़क पर राहगीरों व बाइक, कार, आटो चालकों को भी मास्क लगाकर चलने की हिदायत दी। डीएम ने कहा कोई भी बिना मास्क लगाए शहर में दिखा तो शख्त कार्रवाई

इस दौरान मास्क न लगाने वाले लोगों के वाहनों की हवा भी डीएम के निर्देश पर निकाली। सड़क किनारे चौराहे पर बड़े पैमाने पर ठेले पर फल व्यापारी बिना मास्क फल बेचते मिले। इन्हें कड़ी फटकार लगाते हुए दुकानों बंद करा दिया।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि आम नागरिकों की जिंदगी को लेकर प्रशासन संवेदनशील है। बेपरवाही से बिना मास्क पहने कोई भी व्यापार नहीं कर सकेगा। जांच में कई सरकारी अधिकारियों के वाहन चालक भी बिना मास्क के पकड़े गए। जिन्हें डीएम ने फटकारा। पुलिस टीम को प्रतिदिन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. सीएल कनौजिया, अर्बन जिला को-ऑर्डिनेटर सच्चिदानंद चौरसिया, नोडल अधिकारी डॉ. अजीत कुमार कुशवाहा, एलटी आनंद श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें