फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मारवाड़ी युवा मंच ने किया विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान

विज्ञापन
अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के 42वें मंच स्थापना सप्ताह–2026 के अंतर्गत मारवाड़ी युवा मंच, गो
विज्ञापन

विज्ञापन
-मारवाड़ी युवा मंच गोरखपुर शाखा की ओर से हुआ कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के 42वें मंच स्थापना सप्ताह के अंतर्गत मारवाड़ी युवा मंच, गोरखपुर की ओर से बुधवार को गोलघर स्थित निजी होटल में “अपनों का सम्मान, अपनों के द्वारा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें युवा मंच की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


शाखा अध्यक्ष मयंक अग्रवाल व निवर्तमान अध्यक्ष अभिषेक पोद्दार ने बताया कि स्थापना दिवस में सात दिवसीय सेवा एवं सम्मान कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में इस कार्यक्रम के माध्यम से वरिष्ठजनों, समाजसेवियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों का सम्मान कर, उनके अनुभवों से युवा पीढ़ी को प्रेरित करने की कोशिश की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी सिटी अभिनव त्यागी रहे। शाखा उपाध्यक्ष संचित भालोटिया ने बताया कि गोरखपुर शाखा की वर्तमान उपलब्धियों में पूर्व अध्यक्षों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस अवसर पर ज्योति गोयल, दामोदर अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, विष्णु जालान, महेश खेमका, अनूप जालान, दिलीप केडिया, अनुराग चांदवासिया, आलोक अग्रवाल, राजेश तुलस्यान, आनंद हरि अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, महेश गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह हुए सम्मानित

- प्रसून पांडेय- प्रभारी, बीडीपीई सेल
- राजमंगल सिंह- प्रभारी, एसओजी
- नितिन मिश्रा- सर्विलांस सेल
- शशिकांत जायसवाल-साइबर सेल
- सत्यवान सिंह-फायर सर्विस
- ज्योति तिवारी-थाना खोराबार
- मनीष यादव-आईजीआरएस सेल
- संतोष यादव -पासपोर्ट सेल
-अजीत पांडेय -यातायात विभाग
-संतोष कुमार शुक्ला-यातायात विभाग
-योगेंद्र सिंह-क्षेत्राधिकारी, कैंट
-रवि कुमार सिंह-क्षेत्राधिकारी, गोरखनाथ
-ओंकार दत्त तिवारी-क्षेत्राधिकारी, कोतवाली
-रामवृक्ष यादव -यातायात विभाग
-अविनाश कुमार सिंह-सहायक नगर आयुक्त
-विनय गौतम -गोरखनाथ मंदिर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें