फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव, ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप

Sun, 24 May 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झंगहा (गोरखपुर)। झंगहा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा झंगहा पांडे टोला में शुक्रवार की देर रात विवाहिता का शव उसके घर में पंखे से लटका मिला। मायके पक्ष ने पति, सास और ननद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर ही उसने आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चांदनी (25) की पहली शादी वर्ष 2017 में नौसड़ क्षेत्र के छपिया गांव निवासी राजकुमार विश्वकर्मा से हुई थी। पहली शादी से उसकी एक छह वर्ष की बेटी राजनंदनी है। हालांकि, कुछ समय बाद पारिवारिक विवाद के कारण दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद करीब दो माह पूर्व चांदनी ने फुटहवा (चौरीचौरा) निवासी मनीष सिंह से तरकुलहा देवी मंदिर परिसर में दूसरी शादी रचाई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें