बड़हलगंज क्षेत्र के सीधेगौर गांव की घटना, घर में छाया मातम
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़हलगंज (गोरखपुर)। क्षेत्र के सीधेगौर गांव की नई बस्ती में रविवार को माड़ो में लगी सजावटी लाइट की चपेट में आने से करंट लगने के कारण मायके आई विवाहिता की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, तूफानी यादव के घर रविवार को बेटी की शादी थी। शामिल होने के लिए उनकी बेटी मीरा पति जसवंत यादव के साथ पहुंची थी। परिवार के लोग शादी की तैयारी में जुटे थे। घर में शादी के मंगल गीत गाए जा रहे थे। शादी के लिए घर में बने माड़ो में सजावट के लिए लगाई गई लाइट के तार टिनशेड से होकर गए थे।
टिनशेड में करंट उतरने से वह उसकी चपेट में आ गई। उसके चीखने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे और लाइन काटी गई। उसे उपचार के लिए सीएचसी बड़हलगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर के बाद जिसघर में मंगलगीत गूंज रहे थे वहां चीख पुकार मच गई।