नौतनवा। थाना क्षेत्र के चकदह टोला आजाद नगर में संदिग्ध हालात में 22 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर तहसीलदार पंकज कुमार शाही तथा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव चकदह टोला आजाद नगर निवासी नाजिया 22 वर्ष पत्नी नावेद की घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता की मौत के बाद पति समेत पूरे परिजन घर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतका के पिता निजामुद्दीन निवासी शीशमहल टोला परसहवा थाना परसा मलिक ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पाकर तहसीलदार पंकज कुमार शाही व प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता निजामुद्दीन ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह अपने बेटी की शादी 3 वर्ष पूर्व नावेद के साथ किया थाl मंगलवार की देर शाम सूचना मिली कि बेटी नाजिया की मौत हो गई। शव चौकी पर पड़ा हुआ था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा। संवाद