फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: पति से विवाद के बाद मायके में रह रही थी पत्नी, फांसी लगाकर दे दी जान

Sat, 22 Feb 2020 05:08 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर

सार

  • पति से विवाद के चलते दो बच्चों के साथ मायके में रहती थी माधुरी
  • शुक्रवार की देर रात कमरे में फांसी का फंदा बनाकर झूल गई थी
  • सुबह जानकारी होने पर पिता ने दी पुलिस को जानकारी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोहनी मायके में रह रही 28 वर्षीया विवाहिता ने शुक्रवार की रात घर के एक कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। पिता का कहना है कि पति से अनबन के कारण तीन साल से दो बच्चों के साथ मायके में रहती थी। खुद व बच्चों की परवरिश को लेकर हमेशा चिंता में रहती थी। इसी कारण बेटी ने फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी है। शनिवार की सुबह जानकारी होने पर कप्तानगंज पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


ग्राम सभा सोहनी निवासी संतोष साहनी की बेटी  28 वर्षीय माधुरी की शादी इसी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर निवासी गिरधारी साहनी के पुत्र सनातन साहनी से आठ वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के कुछ वर्ष बाद  ही पति-पत्नी में अनबन शुरू हो गया। काफी प्रयास के बाद भी मामला बिगड़ता ही चला गया और माधुरी अपने पिता संतोष के घर रहने लगी।

माधुरी के दोनों बेटे सात वर्षीय प्रिंस और पांच वर्षीय पीयूष भी ननिहाल में ही रहते हैं। शनिवार को  सुबह संतोष ने डॉयल 112 पर फोन कर माधुरी के आत्महत्या की सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसओ कप्तानगंज अनुज कुमार सिंह ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि माधुरी के पति सनातन साहनी ने विदाई के लिए कोर्ट में मुकदमा दाखिल कर रखा है। घरवालों की तरफ से बताया गया है कि माधुरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें