फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के शुभ मुहूर्त पर लॉकडाउन का साया, लोग पूछ रहे हैं 'पंडित जी बताई ना बियाह कब होई'

Wed, 15 Apr 2020 01:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते लग्न मुहूर्तों पर फिर से ग्रहण लग गया। लॉकडाउन की अवधि तीन मई तक बढ़ा दिए जाने से इस बीच जिनके घर मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होना था, वे ऊहापोह में हैं।

विज्ञापन


ऐसे लोग अब नवंबर और दिसंबर में तिथियां दिखवा रहे हैं, पर उस दौरान कुछ ही दिन का मुहूर्त मिल रहा है। कुछ लोगों को सीधे अगले साल की तारीख दी जा रही है।

जिनके परिवार में शादी होनी थी, वे अब इस समय वाले लग्न में नई तारीख निर्धारित करने में हिचक रहे हैं। उनका सोचना है कि कहीं पाबंदी और दिनों के लिए बढ़ी तो फिर वे क्या करेंगे।
विज्ञापन


अब ऐसे लोग पुरोहितों से सीधे नवंबर और दिसंबर में तिथि निर्धारित करने की मांग रहे हैं। हालांकि इन दोनों महीने में मिलाकर सिर्फ पांच लग्न मुहूर्त है। इससे इस वर्ष लोगों को शादी की नई तारीख लेने में दिक्कत आ रही है। पुरोहित उन्हें अगले वर्ष जनवरी या फिर फरवरी में शादियों की तिथि निर्धारित करने की सलाह दे रहे हैं।
 

विज्ञापन

ये हैं इस वर्ष के शुभ मुहूर्त

  • अप्रैल -15, 16,17, 25, 26 और 27
  • मई - 1, 2, 3, 4, 5, 6, 10, 12, 17, 18, 19 और 24
  • जून - 13, 14, 15, 16, 25, 26, 27, 29 और 30
  • नवंबर - 29 और 30
  • दिसंबर - 1, 9 और 11

ज्योतिष पंडित शरद चंद्र मिश्र ने कहा कि कोरोना वायरस का खौफ इतना है कि लोग इस लग्न में शादियों की तारीख रख ही नहीं रहे हैं। जिन लोगों ने भी शादी के आयोजन को स्थगित किया है, वे आगे नवंबर, दिसंबर की तारीख मांग रहे हैं।

ज्योतिष अवधेश मिश्रा ने कहा कि कोरोना के कारण इस लग्न में सभी शादियों की तारीख आगे बढ़ गई है। जिन्होंने भी आयोजन को स्थगित किया है, उन्हें नवंबर और दिसंबर की तारीख दी जा रही है, या फिर अगले साल जनवरी और फरवरी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें