फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जीडीए में मानचित्र समाधान मेला 22 को

Wed, 20 Mar 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से मानचित्र से जुड़े लंबित आवेदनों के निस्तारण के लिए 22 मार्च को मानचित्र समाधान मेला आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जीडीए के सचिव उदय प्रताप सिंह ने बताया कि लंबित मानचित्रों के निस्तारण के लिए शिविर लगाया जाएगा। निरस्त मानचित्रों में लगाई गई आपत्तियों का यथासंभव निराकरण कराकर उसकी स्वीकृति पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि शिविर में आकर वे लंबित मानचित्रों का निस्तारण कराएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें