जम्मूतवी से 30 सितंबर को चलने वाली 12588 जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जलंधर सिटी-लोहियां खास-फिल्लौर के रास्ते चलाई जाएगी।
शार्ट ओरिजिनेशन
अमृतसर से 30 सितंबर को चलने वाली 14650 अमृतसर-जयननगर एक्सप्रेस अंबाला स्टेशन से चलाई जाएगी। अमृतसर से 30 सितंबर को चलने वाली 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस नई दिल्ली से चलाई जाएगी। अमृतसर से 30 सितंबर को चलने वाली 14618 अमृतसर-बनमंखी एक्सप्रेस अंबाला से चलाई जाएगी। अमृतसर से 30 सितंबर को चलने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस अंबाला से चलाई जाएगी। अमृतसर से 30 सितंबर को चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस लुधियाना से चलाई जाएगी।
गोरखपुर सांसद रवि किशन की मांग पर रेलवे ने कैम्पियरगंज, पिपराइच, सहजनवां और पीपीगंज स्टेशनों पर कई एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दी है। सांसद ने क्षेत्रीय रेल परामर्शदात्री समिति की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया था।
सांसद रवि किशन ने बताया कि गोरखपुर ऐशबाग एक्सप्रेस 15069-70 का कैम्पियरगंज व पीपीगंज स्टेशन पर, ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस 11123 का सहजनवां स्टेशन और पिपराइच स्टेशन पर गोमतीनगर छपरा कचहरी एक्सप्रेस 15113-14 का ठहराव होगा। सांसद ने स्टापेज को मंजूरी मिलने पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।
सांसद ने बताया कि उन्होंने सहजनवां रेलवे स्टेशन पर गोरखनाथ एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस का स्टापेज बनाने की मांग की थी। पीपीगंज और कैम्पियरगंज में भी कई गाड़ियों के ठहराव की मांग की थी।