फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज अयोध्या नहीं जाएंगी वंदे भारत समेत कई ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के बाराबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज-जफराबाद रेल खंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। वंदे भारत ट्रेन का पहले ही 21 व 22 जनवरी को मार्ग परिवर्तित किया गया था। अब तीन और प्रमुख ट्रेनों का मार्ग सोमवार के लिए बदला गया है। ये ट्रेनें अयोध्या के बजाय गोंडा-बाराबंकी के रास्ते लखनऊ जाएंगीं। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनों के मार्ग व समय की जानकारी लेकर ही घर से यात्रा के लिए निकलें।
विज्ञापन


मार्ग परिवर्तन

उदयपुर सिटी से 22 जनवरी को प्रस्थान करने वाली 19615 उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।

अमृतसर से 22 जनवरी को प्रस्थान करने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।

गोरखपुर से 23 जनवरी को प्रस्थान करने वाली 15023 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी।

अजुहा कस्बे में मॉ बेटे की मौत पर रोते बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें