फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर जोन के 4318 विद्यार्थी यूपी बोर्ड रिजल्ट से नहीं हैं खुश, ऐसे भर सकते हैं स्क्रूटनी

Wed, 29 Jul 2020 03:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
UP Board Result 2020 - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की ओर से घोषित किए गए दसवीं और बारहवीं के परिणाम से गोरखपुर जोन के 4318 विद्यार्थी खुश नहीं हैं। इन्होंने अपने अंकों की स्क्रूटनी के लिए बोर्ड को ऑनलाइन आवेदन किया है। अब बोर्ड की ओर से आंसरशीट की छंटनी कराकर परीक्षकों से मूल्यांकन कराकर परिणाम जारी करेगा।

विज्ञापन


गोरखपुर क्षेत्र में हाईस्कूल में 1128 एवं इंटर में 3190 विद्यार्थियों ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया है। बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होने के एक माह के भीतर स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया जाता है। 

स्क्रूटनी में आंसरसीट का मूल्यांकन नहीं किया जाता है बल्कि यह देखा जाता है कि उत्तर पुस्तिका में कोई प्रश्न मूल्यांकन से छूट तो नहीं गया है अथवा अंकों के योग में कोई गड़बड़ी तो नहीं हुई हैं। स्क्रूटनी के लिए सबसे अधिक आवेदन इंटर के छात्रों के हैं। 
विज्ञापन


मेरिट के आधार पर उन्हें उच्च शिक्षा में प्रवेश मिलता है इसलिए उनके लिए एक-एक अंक का महत्व बढ़ जाता है। स्क्रूटनी में फिलहाल कुछ समय लग सकता है क्योंकि अधिकतर जिलों में उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन केंद्रों पर ही पड़ी हैं।

जिन परीक्षार्थियों ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया है उनकी आंशरशीट जिलों से मंगाई जा रही है। आंसरसीट के क्षेत्रीय कार्यालय में आने के बाद उनका मूल्यांकन कराया जाएगा। - विनोद कृष्ण, क्षेत्रीय सचिव, यूपी बोर्ड

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें