फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सिद्धार्थनगर में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 14 बच्चे घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Mon, 17 Feb 2020 04:33 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर।

सार

  • शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बोहली गांव के पास हुआ हादसा
  • हादसे के बाद ग्रामीणों की सहायता से बाहर निकाले गए बच्चे
  • घायल बच्चों को शोहरतगढ़ सीएचसी में चल रहा है इलाज
  • मामले की जानकारी मिलने  पर एसडीएम, सीओ पहुंचे अस्पताल
विज्ञापन
स्कूल बस में 60 बच्चे सवार थे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से एक बड़ी खबर समाने आ रही है। यहां सोमवार सुबह बच्चों से भरी एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 14 बच्चे घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को नजदीकी अस्पातल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस मामले को संज्ञान में लिया है।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
यह हादसा शोहरतगढ़ थाना इलाके के बोहली गांव के पास हुआ है। बताया जा रहा है बच्चों को घर से उठाने के लिए जाते समय हादसा हुआ है। इसलिए बच्चों की संख्या कम थी। वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद डीएम व एसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार शोहरतगढ़ सरस्वती शिशु मंदिर की बस स्कूली बच्चों को घर से उठाने के लिए निकली थी। अभी शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बोहली गांव के पास पहुंची थी कि चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर पलटकर सड़क के नीचे चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतरे से बाहर हैं बच्चे।

अस्पताल में अपने बच्चों को देखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
हादसा देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद मामले की जानकारी शोहरतगढ़ पुलिस को देने के साथ ही एंबुलेंस को जानकारी दी गई। इसके बाद सभी को शोहरतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बस में 25 बच्चे मौजूद बताए जा रहे हैं। इसमें 14 के घायल होने की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम अनिल कुमार, सीओ सुनील कुमार सिंह, बीईओ अभिमन्यु भी घटना स्थल का मुआयना करने के साथ ही अस्पताल में पहुंचे। इसके कुछ ही देर बाद डीएम दीपक मीणा और एसपी विजय ढुल ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया और अस्पताल में पहुंचकर बच्चों का हाल जाना।

साथ ही विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें