फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे लोग, पुलिस ने रोका तो जमकर की पत्थरबाजी, तलवार लेकर दौड़ाया

Sat, 04 Apr 2020 09:32 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, देसही (देवरिया)।
विज्ञापन
Deoria Police - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
रामपुर कारखाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव स्थित मस्जिद में सामूहिक नमाज होने की सूचना पर वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया । यही नहीं, गली में मौजूद कुछ लोगों ने  धारदार हथियार लेकर पुलिस को दौड़ा लिया, लेकिन सिपाही भी पीछे नहीं हटे। उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचना देकर मोर्चा संभाले रखा।
विज्ञापन


कुछ देर में ही फोर्स के साथ एसडीएम सदर और सीओ भी पहुंच गए। बाद में माफीनामा लिखवाकर सभी को छोड़ दिया गया। हालांकि इस मामले में 18 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

बसंतपुर गांव स्थित बड़ी मस्जिद में शुक्रवार दोपहर को जुमे की नमाज के लिए नमाजियों का हुजूम उमड़ पड़ा। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। कुछ ही देर में एसआई अखिलेश कुमार सिपाहियों के साथ पहुंचे पर उन्हें देखते ही नमाजी आक्रामक हो गए और बहस करने लगे।
विज्ञापन




इतने में गांव के कुछ लोग लामबंद होकर पुलिस पर पथराव करने लगे। उन्होंने पुलिस को तलवार और बरछे के साथ दौड़ा लिया। कुछ दूर पर पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना देकर मोर्चा संभाल लिया। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। थोड़ी देर में एसओ तरकुलवा और एसओ बघौचघाट भी भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए और मस्जिद को घेर लिया।

 
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे में अंदर छिपे नमाजी और मौलाना पीछे का जंगला तोड़कर भागने लगे। पुलिस ने चारों तरफ से घेरकर अंदर मौजूद 19 नमाजियों को निकाला। कुछ समय बाद पहुंचे सदर एसडीएम दिनेश मिश्र और सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। पकड़े गए 19 नमाजियों से माफीनामा लिखवाकर पुलिस ने छोड़ दिया।

सीओ सिटी ने बताया कि मनाही के बावजूद मस्जिद में करीब 70 लोग जुटे थे। सूचना मिलने पर जब पिकेट पुलिस ने उन्हें मना किया तो गली के युवकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। कई के पास हथियार भी थे। इस मामले में 18 नामजद और कुछ अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें