फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: तेज रफ्तार ट्रक से टकराई बस, 14 लोग घायल

Sun, 17 May 2020 09:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
accident - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कुशीनगर में रविवार की रात करीब नौ बजे नोएडा से बिहार जा रही प्राइवेट बस पटहेरवा थाना क्षेत्र में ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार 14 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पाल पहुंचाया गया है।

विज्ञापन


बता दें नोएडा सेक्टर 5 से 40 लोगों को लेकर नवगछिया बिहार जा रही प्राइवेट बस फोरलेन पर पटहेरवा थाना क्षेत्र में डूमर भार गांव के सामने प्याज लदे ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


ऐसे में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें