फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 25 हजार सिलिंडर रोजाना बांटने का दावा...फिर भी उपभोक्ता लौट रहे खाली हाथ

Mon, 30 Mar 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सुबह से घंटों लाइन में लगने के बाद भी कई लोगों को नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। जिले में रसोई गैस की किल्लत की समस्या कम नहीं हो रही है। आपूर्ति विभाग का दावा है कि रोजाना करीब 25 हजार गैस सिलिंडर का वितरण किया जा रहा है। इसके बावजूद बहुत से लोग घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में स्थिति और खराब है। वहां गोदाम से भी लोगों को गैस सिलिंडर हीं मिल पा रहा है।
फल मंडी के पास स्थित दो गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुट रही है। उपभोक्ताओं ने बताया कि वे सुबह चार बजे से लाइन में लगे रहे लेकिन दोपहर तक सिलिंडर नहीं मिल सका। एक महिला ने बताया कि कई घंटे इंतजार के बाद भी नंबर नहीं आया और खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। गंगा गैस सर्विस पर लगभग 200 लोग लाइन में दिखे। एजेंसी पर दो ट्रक सिलिंडर का वितरण किया गया। गोल्डन गैस एजेंसी पर भी दोपहर बाद तक लंबी लाइन लगी रही। हालांकि, यहां देर तक इंतजार करने वालों को सिलिंडर मिला लेकिन घंटों लाइन में खड़े रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। लोगों की यह परेशानी एक दिन की नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि एक सप्ताह तक जिले में जहां दस से बारह हजार का बैकलॉक था अब घटकर दो हजार का हो गया है। केवाईसी के साथ बुकिंग कराने वालों को सिलिंडर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें