उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कोरोना का कहर जारी है। गुरुवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से 19 नए पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट आई है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 469 पहुंच गई है।
वहीं जिले के कैली व रुधौली में भर्ती छह मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक कुल 357 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में मृतकों की संख्या 17 जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 95 हो गई है। उक्त की पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।