फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में 19 और मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 372

Tue, 21 Jul 2020 12:11 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में मंगलवार को आई रिपोर्ट में 19 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं पूर्व में पॉजिटिव पाए गए सात संक्रमितों की इलाज के बाद रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। स्वस्थ हुए लोगों में सदर, पुलिस लाइन, रामपुरवा, कैंपियरगंज, सीएचसी बृजमनगंज के एक-एक और दो सिसवा के निवासी शामिल हैं।

विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने बताया कि मंगलवार को जिले में 19 नए कोरोना मरीज भी मिले हैं, जिसमें से पोखरभिंडा, खानपुर, नारायणपुर, बिशुनपुर, तेदुवा, पनियरा, शिवपुर, मिठौरा, घुघुली के एक-एक और सदर के दो तथा लक्ष्मीपुर व फरेंदा के चार-चार निवासी शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस प्रकार अब जनपद में कोरोना के कुल मामले 372 हो गए हैं। कोरोना सक्रिय मामले 123 तथा स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 243 हो गई है। जबकि अब तक जिले में कोरोना से छह लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- जरा सी लापरवाही परिवार और समाज पर पड़ रही है भारी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें