फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में पांच स्वास्थ्य कर्मी समेत मिले 42 कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 239

Fri, 21 Aug 2020 05:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : PTI
विज्ञापन

संतकबीरनगर जिले में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में पांच स्वास्थ्य कर्मी समेत 42 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 25 लोग स्वस्थ्य होकर घर चले गए। अब तक 1702 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जिसमे 17 संक्रमित की मौत हो चुकी है।  

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शुक्रवार को 42 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें पांच स्वास्थ्य कर्मी शामिल है। उसमें एक स्वास्थ्य कर्मी सीएमओ कार्यालय, सीएचसी हैंसर के दो और पीएचसी शनिचारा बाजार के दो स्वास्थ्य कर्मी शामिल है।

उन्होंने बताया कि खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में 24, बखिरा ब्लॉक क्षेत्र में आठ, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में दो, धनघा क्षेत्र में सात, दुधारा क्षेत्र में एक शख्स पॉजिटिव मिले है। जबकि पूर्व में पॉजिटिव मिले 25 लोग स्वस्थ्य हुए है। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 1702 लोग पॉजिटिव मिल चुके है।
विज्ञापन


जबकि 17 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 239 लोग एक्टिव है। 1446 लोग ठीक हो चुके है। 1519 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 2377 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि हर सीएचसी पर कोविड-19 की जांच चल रही है। जिन लोगों को जरा सी भी दिक्कत हो वे जांच करा सकते है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें