महराजगंज जिले में कोराना के मामले में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को जिले में जहां कोरोना से तीन व्यक्तियों की मौत हुई है, वहीं कुल 109 पॉजिटिव मिले हैं। 13 मरीज डिस्चार्ज होकर घर भी लौटे हैं।
जिले में अब तक कोरोना के कुल 3527 मामले सामने आए हैं जिसमें से जहां 2631 सक्रिय मामले हैं वहीं 857 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। रविवार को कोरोना से हुए तीन मौतों के बाद अब यह आंकड़ा बढ़ कर 39 हो गया है।
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि शनिवार को 2166 नमूनों की जांच हुई। जिले में अब तक 56318 लोगों की जांच की जा चुकी है। 1696 लोग होम आइसोलेसन में हैं। रविवार को पॉजिटिव मिले मरीजों में परतावल के 22, महराजगंज के 18, फरेंदा के 16, निचलौल के 12, नौतनवां के 10, घुघली के छह, मिठौरा के चार, बृजमनगंज, लक्ष्मीपुर व एक अन्य स्थल के तीन-तीन, पनियरा के दो, सिसवां के एक तथा अन्य जगहों के नौ लोग हैं।