फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 32

Fri, 22 May 2020 04:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, महराजगंज।

सार

  • जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 24 , अब तक सामने आए 32 केस  
  • 24 का चल रहा इलाज, सात ठीक होकर जा चुके हैं घर, एक की मौत
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए नमूने एकत्र करते स्वास्थ्य कर्मी।(file) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले के लक्ष्मीपुर ब्लॉक के रजापुर गांव का रहने वाला एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह मुंबई से 13 मई को लौटा था। इसकी जांच रिपोर्ट 22 मई को आई है।

विज्ञापन


अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। कुल केस 32 हो गए हैं। इसमें सात लोग स्वस्थ हो चुके हैं। साथ ही एक व्यक्ति की मौत हुई है। पॉजिटिव सभी मरिजों को मेडिकल कालेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है।

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई. ए. अंसारी ने बताया कि संदिग्ध मिलने पर जांच के लिए नूमना भेजा जा रहा है। शुक्रवार को एक केस पॉजिटिव मिला है। अब तक जिले में 24 केस पॉजिटिव हैं। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

ज्यों-ज्यों आ रहे कामगार, बढ़ रहा केस

जिले में ज्यों-ज्यों कामगार आ रहे हैं। धीरे धीरे केस बढ़ता रहा है। गनिमत है कि स्क्रिनिंग सेंटर पर ही बेहतर ढंग से जांच हो जा रही है जिससे संदिग्ध होने पर जांच के लिए नमूना त्वरित भेज दिया जा रहा है।

केस सामने आते ही प्रशासन समेत स्वास्थ्य विभाग की ओर से बचाव का इंतजाम कर लिया जाता है। जिन गांवो से केस मिला है, उसे सील कर आवागमन बंद कर दिया गया है। गांव को सैनिटाइज कराने के साथ ही एक एक लोगों की स्क्रिनिंग कराई जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 14 मई को भेजे गए नमूनों में एक पॉजिटिव मिला। 14 मई को तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 10 मई को भेजे गए नमूनों में एक नमूना पॉजिटिव मिला था। नौतनवां मॉडर्न एकेडमी स्कूल क्वारंटीन सेंटर में रुके हुए नेपाली नागरिकों की जांच रिपोर्ट 12 मई को मिली थी। जिसमें एक नेपाली नागरिक पॉजिटिव मिला।

दो मजदूरों की जांच रिपोर्ट 13 मई को पॉजिटिव मिली। 15 मई को भेजे गए नमूनों में 2 पॉजिटिव मिले। 16 मई की जांच रिपोर्ट में दो कोरोना पाजिटिव मिले। 19 मई को आई रिपोर्ट में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले। 21 मई को आठ पॉजिटिव केस मिला।

जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि सभी सतर्क रहने की जरूरत है। बाहर से आने वाले कामगारो की स्क्रिनिंग बेहतर ढंग से कराने के साथ ही जांच के लिए नमूना मेडिकल कालेज भेजा जाता है।
  • जिले में कुल कोरोना मामले- 32
  • जिले में कुल कोरोना एक्टिव मामले- 24
  • जिले में कुल उपचारित होकर डिस्चार्ज हुए मामले -07
  • मृतक-01, जिले में कुल मेडिकल क्वारंटीन मामले -335
  • होम क्वारंटीन मामले-74362

 ये हैं हॉटस्पॉट गांव
रतन पुरवा, मोहनापुर, महुआ महुई, चेहरी, कांध, सरोजनी नगर, नौतनवा, महुआ महुई  उर्फ टोला सपही, फरेंदा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें