फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में मिले 25 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 500 पार

Thu, 09 Jul 2020 10:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण खतरनाक दौर में पहुंच गया है। इसकी चपेट में अब ज्यादातर युवा हैं। बुधवार को ही संक्रमण से भाजपा के राप्ती नगर मंडल के युवा नेता व की मौत हो गई। एक शिक्षक सहित जो 25 पॉजिटिव केस मिले, उनमें ज्यादातर युवा हैं।

विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि युवा ज्यादा बेपरवाह हो गए हैं। बिना मास्क लगाए घर से निकलते हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं करते हैं। लापरवाही ही कोरोना वायरस को दावत देती है, जो बेहद खतरनाक है। अगर यही हालात रह गए तो आने वाले दिनों में स्थिति और भयावह हो सकती है। अब तक गोरखपुर में कोरोना से 15 की मौत हो चुकी है।   

जानकारी के मुताबिक ट्रांसपोर्ट नगर के 70 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। मियां बाजार के 65, 30 व 36 वर्षीय व्यक्ति बाहर से आए हैं। इनकी ट्रैवल हिस्ट्री है। गीताप्रेस रोड के 37 वर्षीय, रेलवे अस्पताल के 56 वर्षीय, उत्तरी जटेपुर के 53 वर्षीय, गोरखनाथ के 22 वर्षीय, पादरी बाजार के स्नेहालय निवासी 40 वर्षीय कर्मचारी और जीडीए के 40 वर्षीय युवक, स्टार हॉस्पिटल में भर्ती 48 वर्षीय पुरुष व 31 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गईं है।
विज्ञापन


वहीं, बीआरडी के 78 वर्षीय बुजुर्ग, तिवारीपुर के पिपरापुर निवासी 40 वर्षीय, छोटे काजीपुर के 61 वर्षीय, सूरजकुंड के 30 वर्षीय व्यक्ति, लालडिग्गी निवासी 22 वर्षीय युवती व राजघाट निवासी 52 वर्षीय महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बताया जाता है कि ये लोग संक्रमितों के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। इनमें कई की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

चरगांवा के मोहरीपुर निवासी 22 वर्षीय युवक, खोराबार के अजवनिया निवासी 54 वर्षीय शिक्षक व 21 वर्षीय युवक संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। खोराबार के बड़गो निवासी 30 वर्षीय महिला, उरुवा के पछहुआ निवासी 58 वर्षीय महिला व बेलासपुर निवासी 33 वर्षीय तथा सहजनवां निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति में भी संक्रमण मिला है।

165 का इलाज जारी

जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या संख्या 510 हो गई है। इनमें से 331 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 15 की मौत हो चुकी है। 165 का इलाज चल रहा है।
 
तीन दिन के लिए विद्यालय बंद
खोराबार के अजवनिया निवासी शिक्षक के पॉजिटिव आने के बाद से पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़गो को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। शिक्षक की तैनाती प्राथमिक विद्यालय बड़गो में है। बताया जाता है कि इस बीच वह स्कूल भी गए थे। उनके संक्रमित पाए जाने पर विद्यालय सैनिटाइज कराने के बाद तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले अन्य शिक्षकों की तलाश शुरू कर दी गई है।
 
स्नेहालय कर्मचारी के पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप
पादरी बाजार में स्थित स्नेहालय के 40 वर्षीय कर्मचारी के पॉजिटिव आने के बाद से हड़कंप मच गया है। स्नेहालय में लावारिस बच्चे रहते हैं। ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश में जुट गया है।
विज्ञापन

संक्रमितों के इलाके हुए सील

शहर के जिन इलाकों में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन्हें सील कर सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल बुधवार को स्वास्थ्य विभाग व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 250 मीटर परिधि क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन तथा 500 मीटर की परिधि क्षेत्र को बफर जोन घोषित कर सील कर दिया। साथ ही बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

सभी की होगी जांच
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमित के पूरे परिवार की कोरोना जांच कराई जाएगी। इसके अलावा उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगा दी गई है। पूल टेस्टिंग के जरिए नमूना लिया जाएगा। जिससे की संक्रमण का पता जल्द से जल्द लगाया जा सके।  
 
जरूरी तो तभी घर से निकलें
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने लोगों से अपील की है कि बेहद जरूरी हो तभी लोग अपने घरों से निकलें। अगर निकल भी रहे हैं, तो मास्क जरूर लगाएं और सैनिटाइजर का प्रयोग करें। घर जाते ही हाथों को बेहद अच्छे तरीके से साबुन से धुलें। क्योंकि कोरोना वायरस जानलेवा है। अब तक जितनी भी मौतें हुई है। उनमें 95 प्रतिशत की उम्र 45 साल से कम रही है। ऐसे में इसे हल्के में न लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें