महराजगंज जिले में बुधवार को आई रिपोर्ट में एक साथ 14 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब तक कोरोना के कुल 118 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 53 हो गई है। वहीं संक्रमितो के गांवों को सैनिटाइज करने के साथ ही प्रत्येक लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है।
जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए 12 व 13 जून को भेजे गए नमूनों की जांच रिपोर्ट बुधवार को मिली है, जिसके अनुसार जांच में 14 नमूना पॉजिटिव मिला है।
जानकारी के मुताबिक, संक्रमितों में सुनारी मोहल्ला लक्ष्मीपुर, परसिया टोला फरेंदा, मुजहना बुजुर्ग मिठौरा, पारसखाड़, विशेश्वरपुर बृजमनगंज, कैमी निचलौल, सौराह बृजमनगंज के एक-एक मरीज और मिश्रौलिया, भैसला कैंपियरगंज के दो-दो मरीज व सिसवा बाजार को तीन मरीज शामिल हैं।
सभी संक्रमितों को इलाज के लिए कोविड केयर हॉस्पिटल पुरैना भेजा गया है।