फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में फूटा कोरोना बम, एक साथ मिले 16 कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 141

Mon, 25 May 2020 11:09 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सोमवार को 16 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 141 हो गई है। इसमें से दो की मौत हो चुकी है और 28 की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद घर भेजा जा चुका है। इसकी पुष्टि प्रभारी सीएमओ डॉक्टर फखरे यार हुसैन ने की है।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को सुबह बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से आई रिपोर्ट में 16 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये सभी मरीज 15 मई को मुंबई से ट्रक अथवा अन्य साधनों से आए थे। जिसके बाद इन्हें पचवस स्थित विद्यालय में क्वारंटीन किया गया था। जिले में अब 111 एक्टिव केस हैं। सभी मरीजों का का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें